गोरेला पेंड्रा रोड में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय वनोषधि ज्ञान संगोष्ठी में प्रशिक्षित वैद्य हरबंशी प्रसाद ‘रात्रे’ हुए सम्मानित

पर्यावरण

PNBCG NEWS TILDA NEORA

गोरेला पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़)।
अरपा सोन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 8वीं राष्ट्रीय वनोषधि ज्ञान संगोष्ठी 2025 में परंपरागत औषधीय ज्ञान को समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बलौदाबाजार जिले के ग्राम सण्डी निवासी प्रशिक्षित वैद्य हरबंशी प्रसाद ‘रात्रे’ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र, साल और श्रीफल (नारियल) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम उपस्थित रहे।

आयोजन में प्रमुख रूप से

अखिल भारतीय पारंपरिक वनोषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल पटेल,

राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र डेकाटे,

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोश कुमार स्वर्णकार,

मुख्य संयोजक श्री पुरनलाल छाबरिया,

सह-संयोजक श्री मथुरा प्रसाद सोनी,

शंभू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान तथा आदिवासी परंपरागत वैद्यराज संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वैद्यराज दशरथ नेताम,

पुलस्त ऋषि वैद्य कल्याण संघ के अध्यक्ष वैद्यराज जानकी प्रसाद पुलस्त
विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के 25 राज्यों से आए 600 से अधिक आयुर्वेदाचार्य, वैद्यराज और औषधि विशेषज्ञों ने भाग लेकर वनोषधियों के पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसार पर विचार-विमर्श किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *