खूबचंद बघेल चौक, तिल्दा की जर्जर स्थिति पर शासन का ध्यान आकर्षित

प्रशासनिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा।
छत्तीसगढ़ के विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खूबचंद बघेल जी का नाम प्रदेश के इतिहास में आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। तिल्दा में उनके सम्मान में स्थापित खूबचंद बघेल चौक वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। चौक की वर्तमान स्थिति अत्यंत खराब एवं जर्जर हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराज़गी पाई जा रही है।

स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बघेल जी जैसे महापुरुषों के नाम पर विकसित स्थलों की ऐसी स्थिति न केवल दुखद है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और ऐतिहासिक मूल्यों के संरक्षण पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने शासन एवं प्रशासन से कई बार मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग की, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रश्न यह उठता है कि छत्तीसगढ़ शासन आखिर कब इस महत्वपूर्ण स्थल की सुध लेगी?
ऐसे महापुरुष जिनका योगदान अविस्मरणीय है, उनके नाम से जुड़े स्थानों को संरक्षित करना शासन की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना आवश्यक है कि किसी भी अन्य महापुरुष से तुलना का उद्देश्य नहीं है, क्योंकि तुलना करने से अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है और कई लोगों को आपत्ति भी होती है। हमारा उद्देश्य केवल यह है कि खूबचंद बघेल जी के सम्मान में बने चौक को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाए।

स्थानीय जनता आशा करती है कि शासन शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *