संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के तत्वावधान में 21 नवंबर को इंटर स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

खेल शिक्षा

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा-नेवरा।
रायपुर जिले के तिल्दा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के तत्वावधान में 21 नवंबर को इंटर स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 31 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सरोरा हाईस्कूल मैदान (धान मंडी के समीप, परसदा मार्ग) में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के स्कूली बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है।

प्रतिभागी स्कूलों में पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं का बड़ा समूह शामिल है, जिनमें से प्रमुख स्कूल हैं—
पूर्व माध्यमिक शाला हथबंद, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला हथबंद, पूर्व माध्यमिक शाला कुथरैल, केसदा, बिलाडी, भुरसुदा, परसदा, रैता, सरोरा, सांकरा, नेवधा, ओटगन आदि।
इसके अलावा प्राथमिक शाला बुंदेली, कुथरेल, केसदा, बिनेका, बिलाडी, रिंगनी, हथबंद, भुरसुदा, परसदा, रैता, सांकरा, सरोरा, ओटगन, गोसदन सहित अन्य विद्यालय भी शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देगी तथा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *