PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
बलौदाबाजार-भाटापारा।
फिटनेस के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पलारी विकासखण्ड अंतर्गत खरतोरा सण्डी में 25 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ फिटनेस रन 2026 के लिए प्रथम भारतीय महिला एशियन मैराथन चैम्पियन एवं भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित डॉ. सुनीता गोदारा को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।
डॉ. सुनीता गोदारा का खेल जगत में विशिष्ट योगदान रहा है और वे फिटनेस व अनुशासित जीवनशैली की प्रेरणास्रोत हैं। उनके ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से छत्तीसगढ़ फिटनेस रन 2026 को नई ऊर्जा एवं व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है।
इस घोषणा पर विभिन्न खेल एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। इनमें जिला कराते संघ बलौदाबाजार, शारीरिक प्रशिक्षण एवं खेल संघ छत्तीसगढ़, ब्लॉक एथलेटिक्स संघ पलारी, ब्लॉक कबड्डी संघ पलारी, रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब, ग्राम पंचायत मुडपार सण्डी, ग्राम पंचायत खरतोरा, कोदवा, खैरा, सकरी, जर्वे, व्यापारी संघ सण्डी, महिला शक्ति संगठन, महतारी संघ सहित अन्य सामाजिक संगठन शामिल हैं।
सभी संगठनों ने विश्वास जताया कि डॉ. सुनीता गोदारा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह फिटनेस रन जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सफल सिद्ध होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
