नेवरा के कमलेश यादव ने उठाया बीड़ा, कर रहे तालाब की सफाई, अन्य लोगों को भी कर रहे जागरूक

पर्यावरण

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा।
पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 10 के निवासी कमलेश यादव ने सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए कोटा रोड मुख्य मार्ग स्थित तालाब की पिछले दो से तीन महीनों से स्वयं सफाई कर रहे हैं। कमलेश यादव न सिर्फ तालाब की गंदगी साफ करने में जुटे हैं, बल्कि आसपास के लोगों को भी इसमें आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि नेवरा बस्ती के इन दोनों तालाबों का उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा निस्तारी के लिए किया जाता है, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण यह तालाब कचरे और गंदगी से पट चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर मौन साधे बैठे हैं, जिसके चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।

श्री चौहान ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के नाम पर केवल मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थलों पर सफाई कर पूंजीपतियों के दबाव में दिखावा किया जा रहा है, ताकि निरीक्षण टीमों के सामने स्वच्छता का भ्रम पैदा किया जा सके। वहीं, गंदगी से भरे तालाबों की ओर प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आम जनता को भ्रमित न किया जाए और केवल दिखावटी सफाई के बजाय जमीनी स्तर पर वास्तविक कार्य किया जाए, जिससे आम लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *