मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाना युवक को पड़ा भारी, 6000 रुपए का चालान

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा-नेवरा | 25 नवम्बर 2025
शहर के मुख्य मार्गों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल दौड़ाना एक युवक को महंगा साबित हुआ। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में लगातार यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CR 0287 का चालक तेज रफ्तार और अवैध मॉडिफाई साइलेंसर के साथ शहर के व्यस्त मार्गों से गुजरते पाया गया, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी।

पुलिस ने युवक को मौके पर रोककर कड़ी चेतावनी दी तथा धारा 182(ए)(4), 112/183 के तहत चालान काटते हुए 6000 रुपये का जुर्माना वसूला।

तिल्दा पुलिस ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण और लापरवाह ड्राइविंग पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *