मितानिन दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान

राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा। ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवा केंद्र में मेडिकल विंग द्वारा मितानिन दिवस (23 नवंबर) के अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सम्मान में प्रेरणादायी समारोह आयोजित किया गया। मितानिन बहनों के अमूल्य योगदान को नमन करने हेतु यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और सकारात्मकता का सुंदर संगम रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं –

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर,

भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री एवं पूर्व सरपंच अनुराधा वर्मा,

शहरी विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी ममता सुनानी,

समाजसेविका एवं गौसेविका सिमरन खुबचंदानी,

बी.सी. प्रबंधक इश्वरी कश्यप।

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


मितानिन बहनों की सेवा अतुलनीय : अतिथियों के विचार

श्रीमती रंजना ठाकुर ने कहा कि मितानिन बहनों के साथ विभाग का रोज़ाना संपर्क रहता है और वे उनके कठिन परिश्रम की साक्षी हैं। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा उन्हें सम्मानित करना सराहनीय कदम है।

अनुराधा वर्मा ने मितानिनों की गर्भावस्था से लेकर शिशु देखभाल तक की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज-निर्माण में उनकी सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सिमरन खुबचंदानी ने कहा कि सेवा भाव से कार्य करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। मितानिन बहनें आशा, संवेदना और सकारात्मकता की मिसाल हैं।

ममता सुनानी ने कहा कि मितानिन बहनों के प्रति आभार व्यक्त करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्था और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

वार्ड 21 की पार्षद रानी सौऱभ जैन एवं सौरभ जैन ने भी मंच से संस्था को साधुवाद देते हुए मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना की।


राजयोग ध्यान से मन की शांति का संदेश

कार्यक्रम का संचालन बी.के. प्रियांका दीदी ने किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सेवाओं, आध्यात्मिक शिक्षाओं और राजयोग ध्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां सरकार शरीर की बीमारियों के लिए प्रशिक्षण देती है, वहीं मन के तनाव, भय और नकारात्मकता को दूर करने के लिए मानसिक सशक्तिकरण अनिवार्य है।

अंत में सभी मितानिन बहनों को थर्मामीटर, हैंडबैग, पानी की बोतल और पेन जैसे उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रियांका दीदी द्वारा करवाए गए राजयोग ध्यान में बहनों ने गहन मानसिक शांति और आत्म-संतोष का अनुभव किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *