नेवरा में एक व्यक्ति की हत्या, मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी

क्राइम

तिल्दा नेवरा | PNBCG NEWS TILDA NEVRA

नेवरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक गली में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल नेवरा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान ललित यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी नेवरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कॉलेज मार्ग स्थित बीएनबी स्कूल, दशहरा मैदान के सामने किराए के मकान में रहता था। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। बुधवार देर शाम उसे मोहल्ले में देखा गया था।

प्रारंभिक जानकारी में लोगों को ठंड के कारण अकड़ने से मौत की आशंका लगी थी, लेकिन जब पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। विशेष रूप से पेट के पास किसी नुकीली वस्तु से वार का स्पष्ट निशान मिला है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि दशहरा मैदान की ओर किसी से विवाद या झगड़ा हुआ होगा, जिसमें मृतक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद वह जान बचाने के लिए भागते हुए गली में घुसा, जहां एक स्थान पर खून के निशान भी पाए गए हैं। कुछ दूरी पर रेत के ढेर के पास मृतक का शव आज सुबह देखा गया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *