आध्यात्मिकता से होंगे यातायात व परिवहन दुर्घटनामुक्त,ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा करेगा कर्मवीरों का सम्मान

प्रशासनिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा। यातायात एवं परिवहन क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों, व्यवसायियों एवं सेवा में जुटे कर्मवीरों के लिए एक प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, तिल्दा द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को शाम 4:30 बजे से ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, तिल्दा (पीएनबी एवं एचडीएफसी बैंक के पास, खरोरा रोड) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्पीड, सेफ्टी, स्पिरिचुएलिटी – गति, सुरक्षा और आध्यात्मिकता” रहेगा। इसमें बताया जाएगा कि आधुनिक तेज़ रफ्तार जीवन में मानसिक संतुलन, शांति और आध्यात्मिक चेतना किस प्रकार सड़क, रेल एवं अन्य परिवहन माध्यमों में होने वाली त्रुटियों और दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक हो सकती है।
इस अवसर पर सड़क परिवहन, रेलवे, सार्वजनिक एवं निजी यातायात सेवाओं से जुड़े ड्राइवर, कंडक्टर, पायलट, लोको पायलट, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, ट्रैवल एजेंसी संचालक सहित सभी कर्मवीरों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान उनके अनुशासन, साहस और समाज को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के माध्यम से यह बताया जाएगा कि शांत मन कैसे निर्णय क्षमता को बढ़ाता है और तनाव, क्रोध व जल्दबाज़ी पर नियंत्रण लाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करता है। प्रतिभागियों को एक मिनट की सरल ध्यान तकनीकें भी सिखाई जाएंगी, जिन्हें वे कार्य के दौरान या यात्रा से पूर्व अपनाकर लाभ ले सकते हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा केंद्र ने परिवहन एवं यात्रा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मवीरों, व्यवसायियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *