PNBCG NEWS
संवाददाता :- राकेश यदु सुहेला
बलौदाबाजार।
हथबंद नवापारा एवं सुहेला मंडल से बड़ी संख्या में रामभक्त दशहरा मैदान, बलौदाबाजार में आयोजित रामकथा श्रवण हेतु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से रामकथा में सहभागिता की। आयोजन स्थल “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
रामकथा के दौरान श्रद्धालुओं ने “श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणम्” का सामूहिक जाप किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम की लीलाओं में भावविभोर नजर आए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमन्त बघमार, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चवरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धीगड़े, महामंत्री ईश्वरी मारखंडे, प्रेमलता वर्मा, युगल किशोर वर्मा, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, कल्याण ध्रुव, हरिश वैष्णव, धन्ना धनेश्वर निषाद, मंत्री कविता वर्मा, लीली वर्मा, महेंद्र साहू, जनपद सदस्य खोंमलाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, दुलेंद्र साहू, उपसरपंच दिनेश कुमार निषाद, दिनेश वर्मा, गौरी निषाद, जीतू यादव, संतु निषाद, मुलचंद टंडन, संतराम ध्रुव, अवधराम ध्रुव, संतु देवदास, प्रकाश पाल (मीडिया प्रभारी), राजू पाल (पत्रकार) सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामकथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की जय-जयकार करते हुए आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धर्म, आस्था एवं संस्कार की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
