श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव: चतुर्थ दिवस पर शिव-पार्वती विवाह प्रसंग, निकली भव्य शिव बारात

धार्मिक

हथबंद (सीतापार)। शिव चौक हथबंद सीतापार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस के अवसर पर आज भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह के मंगल प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
व्यास पीठ से श्रद्धेय आचार्य जी ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए उनके प्रेम, तपस्या एवं शक्ति के समन्वय को उजागर किया। उन्होंने कहा कि “शिव-पार्वती का विवाह भक्ति, प्रेम और निष्ठा का आदर्श है, जिसे हर दंपति अपने जीवन में अपनाने की कामना करता है।”
इस पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। शिव भक्त बाराती के रूप में नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए शिव चौक स्थित शिव मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ महिला मंडली की सदस्याएं, सीतापार एवं हथबंद समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने बेटी के रूप में माता पार्वती को विवाह अवसर पर आभूषण, गहने, बर्तन, वस्त्र एवं अन्य सामग्री भेंट की।
वहीं बच्चों द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और वातावरण शिवमय बना रहा।


रिपोर्ट : दिलीप चतुरे
ब्लॉक संवाददाता : सिमगा
PNBCG News

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *