ओवरब्रिज निर्माण को लेकर वार्डवासियों का विरोध, कांग्रेस ने दिया समर्थन

Fashion राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA SE PAVAN BAGHEL

ओवरब्रिज निर्माण कार्य से प्रभावित वार्डवासियों ने आज कांग्रेस पार्टी से समर्थन की मांग की। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी एसडीएम कार्यालय पहुँचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


️ वार्डवासियों का कहना है कि—
गरीबों के मकानों को तोड़ने से पहले उन्हें उचित रूप से पुनर्वासित किया जाए,
मकानों का सही मूल्यांकन कर मुआवजा राशि दी जाए,
और वर्तमान स्थान पर ओवरब्रिज के बजाय अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए।
साथ ही ओवरब्रिज को बाइपास रोड पर बनाए जाने की मांग की गई, जिससे गरीब परिवारों को राहत मिल सके।
 ज्ञापन सौंपने के दौरान कई कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—


रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे,
पूर्व पाठ्य-पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,
पूर्व सिंधी समाज अध्यक्ष राम गिलानी,
ब्लॉक शहर अध्यक्ष देवदास टंडन,
ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू,
किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन बघेल,
पार्षद राजेश कोटवानी, सोनू मार्कंडेय, लक्ष्मी नारायण वर्मा
सहित सनत सेन, पप्पू नामदेव, नानक छाबड़ा, पूर्व पार्षद सुनील सोनी, दशरथ डहरिया, अजितेश शर्मा, अमजद खान,
छाया पार्षद रामेश्वर यदु, गजानंद वर्मा विजय हिरा रा मा नी, द्वारिका शर्मा, कैलास गाँधी
और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में मांग की कि प्रशासन गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले।
 फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पर क्या रुख अपनाया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *