तिल्दा–नेवरा के वार्ड क्रमांक 14, सुभाष वार्ड स्थित कोहका रोड से एक बड़ी खबर सामने आई है।

क्राइम

PNBCGNEWS TILDA NEORA से पवन बघेल

तिल्दा–नेवरा के वार्ड क्रमांक 14, सुभाष वार्ड स्थित कोहका रोड से एक बड़ी खबर सामने आई है।
यहाँ तुलसी कोहका से होकर आने वाली नहर-नाली, जो किसानों की खेती के लिए पानी पहुँचाने का मुख्य साधन रही है, उसे कथित रूप से अवैध रूप से पाट दिया गया है।
इस नहर के बंद हो जाने से क्षेत्र के किसानों की फसलों पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि वर्षों से यही नहर उनकी सिंचाई का एकमात्र सहारा रही है, और अब इसे बंद कर देना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।
मामले को लेकर नेवरा किसान सभा के अध्यक्ष ने भी संज्ञान लिया है और किसानों के समर्थन में आगे आए हैं।


जानकारी के अनुसार, किसान सभा द्वारा जल्द ही इस संबंध में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, थाना तथा पर्यावरण विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
किसानों की मांग है कि नहर को तत्काल बहाल किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि उनकी खेती और आजीविका सुरक्षित रह सके।
फिलहाल क्षेत्र में किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
हम इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *