परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

क्राइम

तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम

तिल्दा नेवरा | 24 जनवरी 2026
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 24.01.2026 को दिनदयाल चौक, तिल्दा में उपद्रव कर रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदयाल चौक क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों के साथ जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा किए जाने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया, किंतु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत चारों असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया।


जेल निरूद्ध असामाजिक तत्व


तुलसी यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 22 वर्ष
निवासी – अशोक नगर, बिलासपुर (छ.ग.)
गणेश यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 19 वर्ष
निवासी – अशोक नगर, बिलासपुर (छ.ग.)
दुष्यंत निषाद, पिता देवनाथ निषाद, उम्र 19 वर्ष
निवासी – ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा
अश्वनी यादव, पिता कैलाश यादव, उम्र 19 वर्ष
निवासी – ग्राम भुरसुदा, थाना तिल्दा नेवरा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *