चाकू लहराकर आम लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

क्राइम

तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

तिल्दा नेवरा | 24 जनवरी 2026
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस सासाहोली के पास धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा-धमकाकर भय का माहौल बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेस्ट हाउस सासाहोली के पास अपने हाथ में चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहा है। सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और तस्दीक करने पर आरोपी को धारदार हथियार के साथ आम लोगों को भयभीत करते हुए पाया गया।
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया


गिरफ्तार आरोपी


परमेश्वर उर्फ पंकज वर्मा,
पिता – सुरेश वर्मा, उम्र 19 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 05, भुरसुदा
थाना – तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में निगरानी, गुंडा-बदमाश एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किए गए निर्देशों के पालन में की गई।
यह कार्रवाई निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में सउनि बी.एल. देवांगन एवं आरक्षक दीपक सेन द्वारा की गई।

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *