क्षणिक विवाद में युवक की हत्या, 4 आरोपी व 1 अपचारी बालक गिरफ्तार

क्राइम

चंद घंटों में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित मड़ई मेला के दौरान हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना तिल्दा नेवरा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चेतन यादव, निवासी भुरसुदा द्वारा थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका ममेरा भाई अजय यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम भुरसुदा, रणबौर मैदान में आयोजित मड़ई मेला देखने गया था। इसी दौरान क्षणिक विवाद के चलते किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अजय यादव पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया गया।
घायल अवस्था में अजय यादव को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

हत्या की घटना को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी (विधानसभा) के मार्गदर्शन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तिल्दा नेवरा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाई गई।

बिलासपुर की ओर भाग रहे थे आरोपी, घेराबंदी कर गिरफ्तारी

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बिलासपुर की ओर भाग रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डागेन्द्र यादव, नागेश यादव, धनेन्द्र निषाद, परमेश्वर निषाद एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों एवं अपचारी बालक ने क्षणिक विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू तथा 02 मोटरसाइकिल जप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी

1. डागेन्द्र यादव, पिता गोविंद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा
2.नागेश यादव, पिता मुकेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा
3.धनेन्द्र निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा
4.परमेश्वर निषाद, पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 18 वर्ष 07 माह, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा
5.विधि से संघर्षरत 01 बालक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *