होली पर्व को लेकर तिल्दा नेवरा पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

क्राइम

तिल्दा नेवरा (रायपुर)। थाना तिल्दा नेवरा द्वारा होली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) के अंतर्गत थाना स्तर पर असामाजिक तत्वों एवं संभावित उपद्रवियों को थाना तलब कर आवश्यक हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा ने निगरानी, गुंडा एवं माफी मदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों तथा ऐसे युवाओं को कड़ी चेतावनी दी, जिनके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, सार्वजनिक शांति भंग, शराब पीकर वाहन चलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश न करें।
सख्त निर्देश
होली के दौरान तीन सवारी वाहन चलाने पर वाहन जप्त किए जाएंगे।
शराब पीकर स्टंट या लापरवाही से वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट या रील बनाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना स्तर पर सोशल मीडिया निगरानी टीम का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखेगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी कर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सक्रिय है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *