ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 02 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा रायपुर पुलिस (ग्रामीण) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.01.2026 को नगर पालिका गार्डन के पीछे तिल्दा क्षेत्र में दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी में दो बोरियों में अवैध देशी मसाला शराब बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करते देखे गए। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों आरोपी शराब और स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।
मौके से 60 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिना नंबर की स्कूटी जप्त कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्कूटी क्रमांक CG 04 QD 4895 के वाहन स्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
देवेन्द्र साहू, पिता हेमलाल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
दुर्गेश देवदास, पिता यशवंत देवदास, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *