तिल्दा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत

राजनीति

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के तिल्दा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर के दीन दयाल उपाध्याय चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।


स्वागत कार्यक्रम में ओम ठाकुर, देवदास टंडन, के. कृष्णमूर्ति, सुनील सोनी, अनूप रवानी, गोवर्धन यदु, मुरली वर्मा, दिलीप देवांगन, सनद सेन, तोरण जांगड़े, अनिल सिंह, अनुराग पांडे, अजय चौहान, अजय मारकंडे, छोटू नवरंगे, तरुण अग्रवाल, प्रदीप नामदेव, संतोष यादव, हरी मारखंडे, लक्ष्मी नारायण वर्मा चांपा, पूना राम वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, विक्की यादव, विजय चंदवानी, राहुल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में नारेबाजी भी की गई।


PNB CG News
तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *