ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

, रायपुर ग्रामीण। क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।


यह अभियान श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया गया।


8 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।


पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 3 प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की। वहीं एक आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) धारा 170 के तहत 7 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

(1) एवन कुमार साहू (45) – 60 पौवा देशी शराब


(2) कुलेश्वर कुमार चतुर्वेदी (25) – 40 पौवा देशी शराब

(3) पीयूष वैष्णव (27) – 45 पौवा देशी शराब व 1000 रुपये नगद

आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

कुलदीप ध्रुव (27) – एक धारदार चाकू बरामद

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार 7 असामाजिक तत्व

(1) नेतराम पांसे पिता बैसाखु पांसे उम्र 36 साल पता वार्ड क्रमांक 09

(2)सूरज सेनपिता रामकुमार सेन उम्र 32 साल पता वार्ड क्रमांक 06

(3) माखन वर्मा पिता स्व. गैन्दलाल वर्मा उम्र 58 साल पता ग्राम तुलसी नेवरा

(4) विशाल धानुक पिता मोहन धानुक उम्र 25 साल पता वार्ड क्रमांक 15

(5) हीरा टंडन पिता बिसेसर टंडन उम्र 35 साल पता वार्ड क्रमांक 15

(6) साजेश देवार पिता लालजी देवार उम्र 45 साल पता वार्ड क्रमांक 15

(7) मुकेश कुमार साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 34 साल पता वार्ड क्रमांक 17 


पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

PNB CG News
तिल्दा नेवरा से पवन बघेल 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *