नवापारा मे समाधान शिविर आयोजित मंत्री व सांसद हुए शामिल

राजनीति

ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवापारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री टंक राम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।


शिविर में किसानों को चेक वितरण किया गया, उन्हें कृषि सामग्री भी दिया गया, प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजनों की पार्टी है। भाजपा जो कहती है वह पूरा करती है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर से आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है।


मंत्री टंक राम वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह सुशासन तिहार और फिर समाधान शिविर से आम जनता को काफी न्याय मिल रहा है उनके सुझाव, शिकायत, मांग का तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

वहीं सिमगा क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन देकर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलदुला में पंचायत भवन और हरीनभट्ठा में महिला सदन बनाने की मांग की है। जहां सांसद ने आश्वाशन दिया है।

उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांशा जसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी ,जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर मोहनलाला वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदिति बघमार,जनपद अध्यक्ष दौलत पाल , नवापारा सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय, सी. ई.ओ. अमित दुबे , लक्ष्मी वर्मा ,उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला , जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे , जनपद सदस्य. सुरेश साहू.. भाजपा मंडल अध्यक्ष करन वर्मा . रिंगनी सरपंच मनीषा मेनाजीत. मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार. आदि सैकड़ो ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है

छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए

सम्पर्क करे 7240840250,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *