रायपुर।
खाद्य संचालनालय द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के कारण जिले की सभी राशन दुकानों में 21 मार्च से 25 मार्च तक राशन वितरण बंद रहेगा। इस अवधि में सर्वर भी बंद रहेगा, जिसके चलते चावल, शक्कर और नमक का वितरण नहीं किया जाएगा।
खाद्य विभाग के अनुसार इस दौरान सभी राशन दुकानों के स्टॉक का अपडेट और तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 मार्च से राशन वितरण पहले की तरह सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
विभाग ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे 26 मार्च के बाद ही राशन दुकानों में राशन लेने पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
