मोहतरा के होनहार छात्र खिलेश साहू का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

शिक्षा

तिल्दा-नेवरा/बलौदाबाजार:
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा निवासी होनहार छात्र खिलेश साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि गांव और स्कूल का नाम भी रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, खिलेश साहू उत्कर्ष पब्लिक स्कूल रसेड़ा के छात्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही स्कूल में उत्साह का माहौल बन गया। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकगण उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों ने बताया कि खिलेश ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
वहीं, खिलेश साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
गांव में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और खिलेश को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *