नेवरा तिल्दा पी एम श्री प्रियदर्शनी शास उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

शिक्षा

तिल्दा नेवरा पी.एम.श्री प्रियदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही उत्कृष्ट रहा,

तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट

जिसमें अंग्रेजी माध्यम से कक्षा दसवीं में मानस वर्मा 94.6 प्रथम, विभा सोनवानी 90.6 द्वितीय व 88.16 चंचल धुरंधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं कक्षा 12वीं में नेहा वर्मा 93.8 प्रथम, निष्ठा शर्मा 91.2 द्वितीय,विनी नरवानी 87.00 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से नेहा वर्मा ने गणित विषय में व निष्ठा शर्मा ने लेखाशास्त्र में सौ में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए


इसी प्रकार हिंदी माध्यम का भी परीक्षा परिणाम शानदार रहा,कक्षा दसवीं में कुमकुम वर्मा 89.33 प्रथम, झलक साहू 89.16 द्वितीय व कल्पना साहू 86. 00 ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। वहीं 12वीं में डाली यादव 88.2 प्रथम, शिवानी 87.4 द्वितीय व आरती 86.00 ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे विद्यालय व तिल्दा विकासखंड का गौरव बढ़ाया । छात्रों के द्वारा अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन व पालकों को श्रेय दिया गया। छात्रों ने बताया कि उन्हीं के मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव हो पाया है। साथ ही पालकों ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों के शिक्षण कार्य व मार्गदर्शन को मुख्य भूमिका अहम् बताए । पालकों व एस .एम .डीसी के अध्यक्ष मनोज निषाद जी व सदस्यों के द्वारा छात्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं व उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई,तथा संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी जी ने छात्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी व आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार अपने लक्ष्य को निरंतर प्राप्त करने की प्रेरणा दी ।
विशेष उपलब्धि –


विद्यालय के निम्न शिक्षकों ने अपने विषय में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किए – जिनमें अंग्रेजी माध्यम में कक्षा दसवीं में अश्वनी कुमार कर्ष (व्याख्याता हिंदी) वही हिंदी माध्यम में महेश्वरम प्रधान (व्याख्याता हिंदी) रामस्वरूप कोसरिया (व्याख्याता बैंकिंग) शैलेष मसीह (व्याख्याता रिटेल) वही 12वीं अंग्रेजी माध्यम में श्रीमती रेखा साहू (व्याख्याता जीव विज्ञान )श्री डॉ दीपक शर्मा (व्याख्याता लेखाशास्त्र ) श्रीमती करिश्मा साहू (व्याख्याता व्यवसाय अध्ययन/ अर्थशास्त्र )तथा हिंदी माध्यम कक्षा 12वीं में महेश्वरम प्रधान (व्याख्याता हिंदी )श्री नाजिम कुरैशी (व्याख्याता गणित) श्री तोरण चक्रधारी (व्याख्याता जीव विज्ञान) श्री रामस्वरूप कोसरिया (व्याख्याता बैंकिंग )श्री शैलेष मसीह (व्याख्याता रिटेल) ने सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किए ।
शिक्षकों के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी जी के द्वारा शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दिए और आगे इसी प्रकार और भी विषयों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त हो इस प्रकार प्रोत्साहित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *