भंडारे का प्रसाद बना बीमारी की वजह! तिल्दा-नेवरा में सैकड़ों लोग बीमार, अस्पतालों में भीड़

सामाजिक

हनुमान जयंती के भंडारे के बाद बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से मरीज परेशान

तिल्दा-नेवरा:
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां भंडारे का प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए।
जानकारी के अनुसार, भंडारे में भोजन करने वाले श्रद्धालुओं को अचानक उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई और बड़ी संख्या में लोग स्थानीय डॉक्टरों और अस्पतालों में पहुंचने लगे। डॉक्टरों के यहां मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि भोजन या पीने के पानी में किसी प्रकार का संक्रमण या खराबी होने के कारण फूड प्वाइजनिंग की स्थिति बनी है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।


स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी मिल चुकी है। संभावना है कि जल्द ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


स्थिति चिंताजनक:


इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग भंडारे में स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *