बाबा गुरु घासीदास जी के अपमान के विरोध में सतनामी समाज ने थाना तिल्दा नेवरा में दिया FIR आवेदन
तिल्दा नेवरा, रायपुर।
रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा सतनामी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज किए जाने के विरोध में आज सतनामी समाज तिल्दा विकासखंड के लोगों ने थाना तिल्दा नेवरा में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा।

इस घटना से समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। समाजजनों ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी ने जीवनभर सत्य, अहिंसा और “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश दिया, और आज उन्हीं के आदर्शों पर चलने वाले लोगों को इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणियाँ सुननी पड़ रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय है।
आवेदन सौंपते समय बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से —

देवा टंडन, राजकुमार गेन्द्रे (पार्षद), दशरथ डहरिया, दिनेश गायकवाड (अधिवक्ता), हेमलाल घृतलहरे (जनपद प्रतिनिधि), नंदकुमार बंजारे, राहुल जोशी (पंच), पवन बघेल, संजय पांसे, रोहित आडिल (सरपंच प्रतिनिधि तुलसी), कबीर चेलक, त्रिवेदी पात्रे, प्रकाश गेन्द्रे, राजा चेलक, शैलेन्द्र डहरिया, नीलकंठ खुटे, प्रशांत जांगड़े, हितेंद्र धीरे, वीरेंद्र सोनवानी, वीरू कोशले, सूर्या धीरे, भारत कोसरिया, धीरज टंडन, नीरज धीरे गुणवन्त बनजारे सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सतनामी समाज ने थाना प्रभारी से रायगढ़ निवासी विजय सिंधी के विरुद्ध SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
