तिल्दा-नेवरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता प्रेम नारायण नायक ने भारत सरकार के आई-गॉट कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है।
प्रेम नारायण नायक ने कर्मयोगी कोर्स में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा जगत में गौरव बढ़ाया है।
नायक की इस अभूतपूर्व सफलता पर नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रेम नारायण नायक की इस उपलब्धि से सिमगा विकासखंड सहित पूरे बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर है। सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों ने उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
