ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fashion

तिल्दा-नेवरा। अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की नगदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹1 लाख 35 हजार 30 रुपये से अधिक बताई गई है।
पहले मामले में एफसीआई गोदाम के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही राखी देवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके थैले से 2 किलो 555 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री कर रही चुनिया देवार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 86 पौवा शराब और ₹450 नगद, कुल ₹10,030 की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी एवं एसडीओपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी और पुलिस टीम द्वारा की गई।
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थ और शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *