तिल्दा-नेवरा। कर्मचारी भवन तिल्दा में पेंशनरों के लिए पुस्तकालय खोलने की पिछले माह की गई घोषणा मंगलवार को साकार हो गई। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. उमाशंकर तिवारी ने 475 पुस्तकों के साथ 5,100 रुपये का सहयोग प्रदान करते हुए पुस्तकालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी श्री हीरानंद हरिरामानी एवं भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा नेवरा के शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुस्तकालय में धार्मिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक पुस्तकों के साथ रामायण, महाभारत और भगवद्गीता सहित प्रसिद्ध लेखकों, उपन्यासकारों एवं रचनाकारों की अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं।
मुख्य अतिथि श्री हीरानंद हरिरामानी ने कहा कि कर्मचारी भवन में प्रबुद्ध पेंशनरों के लिए यह पुस्तकालय अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से पुस्तकालय के शुभारंभ पर सभी को साधुवाद दिया।
वहीं शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन ने कहा कि तिल्दा क्षेत्र के पेंशनर साथियों की पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। डॉ. उमाशंकर तिवारी ने पुस्तकालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संघ के अध्यक्ष श्री रामावतार पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में श्री गोपाल प्रसाद वर्मा एवं उनकी रामायण पार्टी द्वारा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले पेंशनरों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों का जन्मदिन समारोह भी आयोजित किया गया। उन्हें गुलाल लगाकर, मुंह मीठा कराकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रघुनंदन लाल वर्मा, रामावतार पाण्डेय, उमाशंकर तिवारी, सुरेश कुमार शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा एवं बलीराम यादव सहित अन्य साथी शामिल रहे।
कार्यक्रम में हरखराम वर्मा, घनश्याम प्रसाद वर्मा, सेवादास वैष्णव, मालिक राम साहू, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, तुलसी राम वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, खोडसराम वर्मा, देवनाथ वर्मा, जवाहरलाल सिरमौर, अनुरूद्ध कुमार वर्मा, एस.एन. गुप्ता, मो. सलीम खान, लेखराम कुंभकार, रूपनारायण वर्मा, श्रीमती संध्या झा, श्रीमती कौशल वर्मा, श्रीमती झांसी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय श्री गोपाल वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
