संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर
भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र महासंघ की एक आम बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगन्नाथ मंदिर सभागार, हौज खास में संगठन के मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई, जिसमें संगठन के संविधान के अनुसार वर्ष 2025-2027 के लिए चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए तथा सर्वसम्मति से डॉ. पवित्र मोहन सामंन्तराय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया तथा उन्हें अपने स्तर पर नामांकन दाखिल करने वाले लोगों को अधिकार देने तथा भविष्य में संगठन का विस्तार करने का अधिकार दिया गया, जिसके अनुपालन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बी.एस. देशपांडे राष्ट्रीय महासचिव, वीरेंद्र कुमार सैनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शंकर कोडाला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीएचएम मलिकार्जुन श्रीमती कैंडी मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता उपाध्याय , धीरज कुमार, नरेन्द्र बाबू, राधाश्याम पांडा श्रीमती शिवानी जलौटा को उप महासचिव चुना गया, साथ ही अमन नारायण स्वामी, उदय सीमा, एएल वासवगौड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया
सन्तोष कुमार संयोजक छत्तीसगढ़
भानूप्रताप नायक संयोजक उड़ीसा
नवनीत रावत को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चुना गया

पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महताब खान चांद की देखरेख में हुए चुनाव में सत्यनारायण चतुर्वेदी, भूपेन्ह नायक, शिवशंकर, पुष्पक मित्रोवाणी, एके वासु, श्रीमती निर्भारती, बंद्या करवातक, आलोक कुमार, , ताहिर अहमद, प्रियावती नायक समेत विभिन्न राज्यों से आये लोगों ने भाग लिया.

इस अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला, पुष्पगुच्छ एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में पहलगांव में हुई घटना में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन। धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
