जमीन से बेदखल करने राजस्व विभाग और पुलिस कर्मी पहुचे 2022मे पंचायत ने दिया था खोलने का प्रस्ताव

प्रशासनिक

संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा रायपुर

बेदखली करने पुलिसकर्मियों सहित पहुंचे राजस्व अमला

2022 में दुकान खोलने दिया गया था पंचायत में प्रस्ताव

हथबंद के बाजार चौक पर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 101 में संभागायुक्त कमिश्नर के आदेश पर बेदखली करने राजस्व अमला पुलिसकर्मियों सहित सुबह 7 बजे से ही उपस्थित हो गया। जहां कब्जाधारी दिलीप चतुरे ने खुद कब्जा हटाने में प्रशासन का सहयोग किया। मामला वर्ष 2022 से जुड़ा है, जब ग्राम पंचायत हथबंद की ग्राम सभा में दिलीप चतुरे को लघु व्यवसाय हेतु अस्थाई दुकान खोलने की अनुमति सर्वसम्मति से दी गई थी। तब से चतुरे परिवार अपनी जीविका के लिए उस दुकान का संचालन कर रहा था।


उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, पंच मूलचंद टण्डन, संतराम ध्रुव, विजय निषाद, भुपेंद्र पाल, मोनु वर्मा , ईश्वर प्रसाद, प्रकाश पाल ने कहा कि दुकान के पीछे की जमीन अश्विनी शुक्ला की है, जिसके सामने जर्जर हालत में शासकीय खाद्य गोदाम था उस गोदाम व दिलीप चतुरे के 40 वर्षों पुराने दुकान को सन् 2019 में रात के अंधेरे में करीब 10 बजे अश्विनी शुक्ला द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थवश जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया था। तुड़वाने के बाद उन्होंने काम्प्लेक्स निर्माण किया है। इससे उनका स्वार्थ सिद्ध हो गया है। वहीं मौके पर तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा, टीआई के सी दास,आरआई राजेश धीरहे, पटवारी एमडी कोसले, त्रिवेणी ध्रुव, भगवान दास, कोटवार बुधराम देवदास, राजेश देवदास करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *