PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा की लोकल छोटे बड़े खबरों को देखने पड़ने सुनने के लिए देखते रहिये PNBCG NEWS
सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365
तिल्दा-नेवरा।
आधार कार्ड में नाम अथवा सरनेम (उपनाम) सुधार करवाने को लेकर आमजन, विशेषकर नवविवाहित महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक सेवा केंद्र श्याम प्लाजा स्थित आधार सेंटर के चक्कर काटते-काटते लोगों के कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
नवविवाहित महिलाओं का कहना है कि विवाह के बाद सरनेम बदलवाने के लिए वे बार-बार आधार सेंटर पहुंच रही हैं, लेकिन दस्तावेजों के नाम पर उन्हें टाल दिया जा रहा है। आधार सेंटर द्वारा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत द्वारा जारी ऑफलाइन विवाह पंजीयन को मान्यता नहीं दी जा रही है।
इसके अलावा 10वीं की अंकसूची, वोटर आईडी जैसे अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस अव्यवस्था के कारण आम जनता में सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विवाह पंजीयन बनवाने के लिए लोक सेवा केंद्र में ₹2000 तक की मांग किए जाने का भी आरोप सामने आया है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं और पुरुषों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आधार नाम सुधार की प्रक्रिया को सरल किया जाए तथा ग्राम पंचायत द्वारा जारी विवाह पंजीयन को मान्यता दी जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
