संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
रायपुर /तिल्दा नेवरा: मौसम दिन प्रतिदिन बदलते जा रहा है कभी कड़ाके की धूप तो कहीं बढ़ते तापमान की वजह से चिपचिपाती गर्मी तों कई स्थान पर भारी बारिश व आले की खबर आती ही रहती हैं एक बार फिर मौसम विभाग रायपुर ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं
मौसम विभाग के तरफ से कहा गया हैं की मौसम का मिजाज में परिवर्तन हो रहा हैं आंधी-तूफान के कारण एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में आंधी तूफान के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.! मौसम विभाग के अनुसार, अब एक और तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि प्रदेश में अभी चार से पांच मई तक अधड़ और बारिश के हालत बने हुए हैं. इसका असर मध्य छत्तीसगढ़ में दिखेगा.
रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 5 मई तक अंधड़ के साथ बारिश होगी. कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 37.4 डिग्री रायपुर का रहा, जबकि तिल्दा का तापमान 28 डिग्री रहा. प्रदेश के कई जिलों में 24 से 48 घंटे के बीच भारी बारिश आन्धि और तूफान की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
