सीरवे की क़त्ल की गत्थी को तिल्दा पुलिस और साइबर की टीम ने सुलझाया

क्राइम

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक गिरफ्तार

  • थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम सिरवे में हत्या कर शव को फेंका गया था कान्हा राइस मिल के पीछे शुक्लाभाठा सिरवे खार में।
  • मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरा सीमेंट पोल के टुकड़े से कुचल दिया गया था।
  • गाली-गलौज की बात से उपजा विवाद बना हत्या का कारण।
  • हत्या में 02 बालक भी संलिप्त, जो विधि के साथ संघर्षरत हैं।
  • एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना तिल्दा नेवरा की सतर्कता से आरोपियों की हुई शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी।
  • आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 174/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज।
    घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण:
    दिनांक 30.04.2025 को थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिरवे स्थित कान्हा राइस मिल के पीछे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल थाना पुलिस व एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। वहीं पास में पड़े सीमेंट पोल के टुकड़े पर खून के धब्बे थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, एएसपी (क्राइम) श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, डीएसपी (क्राइम) श्री संजय सिंह तथा एण्टी क्राइम यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा की टीम को त्वरित जांच के निर्देश दिए गए।

सघन पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण व सूचना तंत्र की मदद से मृतक की पहचान गोविंदा पाण्डेय (24 वर्ष), निवासी बसंतपुर नवागांव, थाना पेण्ड्रा, हाल चौकीदार – कान्हा राइस मिल, घुलघुल, थाना तिल्दा नेवरा, के रूप में की गई।

सूचना संकलन के दौरान घटना में संलिप्त चार व्यक्तियों – चन्द्रकामता भारती उर्फ कामता भारती, बिमलेश यादव व दो विधि संघर्षरत बालकों – की पहचान हुई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि शराब सेवन के दौरान मृतक से गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ, जिससे क्षुब्ध होकर चारों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया, मारपीट की और जबरन उसे लेकर घटनास्थल तक गए, जहां सीमेंट पोल के टुकड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल फेंक दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. चन्द्रकामता भारती उर्फ कामता भारती, पिता – छगन भारती, उम्र – 25 वर्ष, निवासी ग्राम तुलसी, वार्ड क्रमांक 05, थाना तिल्दा नेवरा।
  2. बिमलेश यादव, पिता – राजेन्द्र यादव, उम्र – 19 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पीछे, ग्राम तुलसी, थाना तिल्दा नेवरा।
  3. विधि के साथ संघर्षरत दो बालक।

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन जप्त।

टीम की उल्लेखनीय भूमिका में रहे:
निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्रआर. संतोष वर्मा, कृपासिंधु पटेल, आरक्षक धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण पात्रे, सउनि. भरत देवांगन, आरक्षक नवीन लहरे, किशोर शर्मा, कुलदीपक वर्मा, विजेंद्र निराला।

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *