तिल्दा नेवरा मे धारदार चाकू से लोगो को धमकाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ़्तार्

क्राइम

:संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा


तिल्दा नेवरा में धारदार चाकू से लोगों को धमकाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार
तारीख: 05 मई 2025 | स्थान: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आज एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया, जो हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था। आरोपी का नाम विरेन्द्र निर्मलकर (28 वर्ष) है, जो वार्ड क्रमांक 07, बिजली सब स्टेशन के पास, तुलसी का रहने वाला है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सासाहोली ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति चाकू लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 178/2025 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक जालम सिंह साहू द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।


सभी ब्लाक व जिलों मे रिपोर्टर की आवश्यकता  है

सम्पर्क करे पवन बघेल तिल्दा नेवरा

724084050,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *