संवाददाता पवन बघेल नेवरा तिल्दा
एंकर – मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर पूरे देश में आक्रोश है कांग्रेस समेत आमजन भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं | कांग्रेस ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेसी पैदल चलते हुए थाना पहुचे थाना मे पहुंचकर विजय शाह के नाम विज्ञापन शौपा जिसमे विजय शाह को जल्द से जल्द गिरफ्तार् करने की मांग किया गया मुख्य मंत्री से भी विजय शाह को मंत्री पद् से तत्काल हटाने की मांग किया गया

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा और पूर्व अध्यक्ष पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक एकत्र होकर नारेबाज़ी की और मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना देश की शान है, और किसी भी नेता को देश के वीर सैनिकों का अपमान करने का अधिकार नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंत्री विजय शाह का यह बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तत्काल माफ़ी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा नेता, महिला कांग्रेस सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्षमी नारायण वर्मा, आशा यादव, सुनील सोनी ,विजय हरी रमानी ,मोती हिंदुजा ,देवा दास टंडन , विजय सोनू मारखंडे, प्रकाश मेघानी, प्रशांत गुप्ता ,श्याम वाधवा , अनूप रवानी , पवन बघेल ,नीरज राठी ,अजितेश शर्मा ,किट्टू , प्रकाश गांधी, माखन साहू , आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उधो राम वर्मा/ अध्यक्ष रायपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण
- शैलेश नितिन त्रिवेदी/पूर्व अध्यक्ष पाठय पुस्तक निगम
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
