PNB CG news संवाददाता पवन बघेल नेवरा – तिल्दा
तिल्दा नेवरा: कांग्रेस ने ED और BJP के खिलाफ किया चक्का जाम, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’
तिल्दा नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया, जिसे कांग्रेस ने “राजनीतिक प्रतिशोध” बताया है।

प्रदर्शन के तहत दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दीनदयाल उपाध्याय चौक सहित प्रदेश के कई प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर दिया।
कांग्रेस का आरोप है कि ED और केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने की साज़िश कर रही है। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्टॉपर, बैरिकेट्स लगाए गए थे और महिला पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। साथ ही, एडिशनल एसपी और सीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
