तिल्दा नेवरा सब्जी विक्रेताओं पर सख़्ती, भूमाफियों पर चुप्पी, सड़को पर अंवारा जानवरो से दुर्घटनाओ मे वृद्धि

राजनीति

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल

तिल्दा नेवरा, रायपुर | 1 अगस्त 2025
तिल्दा नेवरा नगर पालिका द्वारा सब्जी मंडी के बाहर ठेले लगाने पर सख्त कार्यवाही किए जाने की जानकारी एक समाचार के माध्यम से पता चला है  इस समाचार के कारण से रोज़ाना अपना गुज़ारा चलाने वाले गरीब रेहड़ी-पटरी वालों में भारी आक्रोश है।  समाचार में कहा गया है कि यदि किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गरीबों पर कार्रवाई, लेकिन भूमाफियाओं पर रहम?

संतोष यदु ने कहा है कि नगर पालिका गरीबों पर सख्ती दिखा रही है, जबकि वर्षों से सार्वजनिक ज़मीन पर कब्जा जमाए बैठे भूमाफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। अभी भी वार्ड न 14 की खसरा नंबर 1141की विवादित भूमि के बारे में पालिका की तरफ से कोई बात नहीं कही जा रही है यह दोहरे मापदंड की नीति आम जनता के बीच असंतोष का कारण बन रही है।

आवारा मवेशियों से सड़कें बनी खतरा, प्रशासन चुप

शहर की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में गाय, बैल और अन्य मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

जनता की मांग:

ठेला व्यवसायियों के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था हो।

सड़कों से आवारा जानवर हटाने हेतु अभियान चलाया जाए।

भूमाफियाओं पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों का कहना है कि यदि नगर पालिका ने जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *