📍 स्थान: तिल्दा नेवरा
📅 तारीख: 30/05/2025
✍️ रिपोर्टर: पवन बघेल
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, और इस स्तंभ को मजबूती देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज तिल्दा नेवरा नगरपालिका की सभापति रानी शौरभ जैन द्वारा एक भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
समारोह में शहर और आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ पत्रकारों, युवा रिपोर्टर्स तथा स्वतंत्र लेखकों को उनकी निष्ठा, निर्भीकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा ने सम्बोधित मे कंहा की कोई पत्रकार छोटा बड़ा नहीं होता इसी लिए आज सभी पत्रकार एक मंच पर उपस्थित है पत्रकारों को मुश्किल के समय मे एकता दिखाने की जरूरत है
वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा, शैनी जी,मोती ज्ञानचंदनी, रमेश बत्रा, दिलीप वर्मा, जिनेन्द्र बघेल,राजेंद्र साहू सभी ने युवा पत्रकारों को सम्बोधित किया और कहा की
“पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं लिखते, वे समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,”
कार्यक्रम में 25 से 30 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्हें डायरी पेन व गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका सभा पति पार्षद रानी शौरभ जैन ने कहा, “यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा को नमन है।”
कार्यक्रम का समापन भोजन के साथ हुआ। सभी गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने इसे एक प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
