तिल्दा नेवरा: ग्राम सांकरा में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 12 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

चिकित्सा

नेवरा। ग्राम पंचायत सांकरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (सरोरा) के सौजन्य से समता फाउंडेशन तथा रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पतालों— एम जी एम आई हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल, पेटल्स हॉस्पिटल एवं उपाध्याय हॉस्पिटल — के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से पंचायत भवन में आयोजित किया गया।
शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर नि:शुल्क उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया। शिविर में नेत्र जांच, रक्त जांच, बीपी, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जरूरतमंदों को नजर के चश्मे एवं मच्छरदानी भी नि:शुल्क वितरित की गई।


जांच के दौरान 12 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका ऑपरेशन एम जी एम आई हॉस्पिटल रायपुर में नि:शुल्क कराया जाएगा।
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि छोटी से छोटी बीमारी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कंपनी गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच पुनिया पटेल, उपसरपंच राजकुमार यदु, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे डॉक्टरों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में एम. जी. के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित यह शिविर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *