तिल्दा नेवरा 4 जून 2025
✍️ संवाददाता –पवन बघेल तिल्दा नेवरा
महेश नवमी के पावन अवसर पर आज गोपाल मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मंत्रोच्चार और भगवान शिव की आरती के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजों, आकर्षक झांकियों और भक्तों के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा।
शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहाँ महेश नवमी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने भगवान शिव के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में बुजुर्गों का सामूहिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठ नागरिकों को पुष्पमाला पहनाकर, साफी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना और बुजुर्गों के अनुभवों को आदर देना था।

समारोह में प्रमुख समाजसेवी, नगर के गणमान्य नागरिक, महिला मंडल, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।
द्वारका दास गांधी ,शरद डागा ,अशोकराठी ,शिवकरण गांधी ,रामनिवास राठी ,संतोष भट्ठर ,योगेश गांधी ,प्रमोद सोनी ,निकेश लाहोटी ,रवि गांधी ,श्री कृष्ण माहेश्वरी,रतन गांधी ,अशोक गांधी , दीपक राठी, नरेश् राठी ,भारत राठी ,प्रवीण राठी ,कैलाश गांधी ,देवव्रत राठी ,राम अवतार भट्टार ,गिरधर राठी,नटवर गांधी ,नीरज लाहोटी ,विजय राठी ,कपिल भट्टर सभी कार्यक्रम मे उपस्थित थे
“हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया। हमारी संस्कृति में महेश नवमी केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, यह एक सामाजिक जागरूकता का पर्व भी है।”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
