सिमगा। सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चितावर धाम में साहू समाज का पदभार ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि सुनील साहू (जिला अध्यक्ष साहू समाज बलौदा बाजार) रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर संध्या साहू (जिला महिला उपाध्यक्ष), अनुपमा साहू (जिला महिला संगठन सचिव), पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मांधाता साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजाराम साहू, लक्ष्मना परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, रामबिलास साहू, तहसील महिला उपाध्यक्ष सावित्री साहू, सचिव बिसाहू साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष समेलाल साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर रमेश साहू, दीपक साहू, नरेश साहू, महेंद्र साहू, दयाराम साहू, राधे साहू, दुर्गा साहू, लीलाधर साहू (मनोज), केवल साहू, जीवन साहू, प्रेमलाल साहू तथा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू एवं बसंत साहू की भी सक्रिय भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि सुनील साहू का संदेश
मुख्य अतिथि सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों से समाज की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के उत्थान, परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर भी अपने विचार रखे। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों का धन्यवाद किया। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
PNBCG NEWS | तिल्दा-नेवरा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
