संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
एंकर – तिल्दा वन विभाग और नगर पालिका तिल्दा नेवरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानो पर पेड़ लगाए गए | जिसमें मुख्य रूप से वन विभाग के द्वारा वार्ड क्रमांक 22 के खेल मैदान में पेड़ लगाया गया | वही नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के द्वारा कोहका रोड कॉलेज के पास कृष्ण कुंज में अनेक फ़लदार एवं छायादार पेड़ लगाया गया | विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा , सभापति ईश्वर यदु ,सभापति संतोष यदु , सभापति ग्वालिन बाई सतनामी , सभापति विनोद नेताम , मंडल अध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मनोज निषाद , शहर महामंत्री सौरभ जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे | सभी ने पेड़ लगाया और आम लोगों से भी निवेदन किया गया कि आने वाले बरसात के दिनों में पेड़ अवश्य लगाए सभी अतिथियों ने पेड़ लगाकर पेड़ की देखभाल और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में, आरती गिलहरे अमरजीत पासवान ,शेखर यदु, प्रेम कोसले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीश कुमार ठाकुर ,बंटी अग्रवाल, प्रियंक सोनी ,सोनू पंजवानी, राजेश निर्मलकर जयेश पैकरा पार्षद, प्रियंक सोनी, द्वारिका निषाद मोती शर्मा अजय जॉर्ज सहित वन विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
