सम्पादक — पवन बघेल तिल्दा नेवरा
बलौदा बाजार — मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पूर्व विधायक बलौदा बाजार एवं भाजपा नेत्री श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने बताया कि इन 11 वर्षों में मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण, कृषि सुधार,महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तत्पर है। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है।जिसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 11 करोड़ गैस कनेक्शन दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना,11 करोड़ से अधिक शौचायलयों का निर्माण,80 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुक्त खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने आगे बताया कि मोदी सरकार के द्वारा सांस्कृतिक मोर्चे पर भी लगातार विकास हो रहा है।इस दौरान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर,उज्जैन महाकाल, श्री राम मंदिर निर्माण अयोध्या,केदारनाथ धाम और जूना सोमनाथ मंदिर का जीर्णोधार भी हुआ है।श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने आगे बताया कि मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति बनी और उसे लागू किया गया। ऑपरेशन सिंदूर उसका ही प्रतीक है ।अनुच्छेद 370 का खात्मा,पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम उठाए गए हैं।आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत की स्थिति काफी मजबूत हुई है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा देश की जनता को श्रीमती लक्ष्मी बघेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
