PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ pavan baghel
स्वच्छता ही सेवा: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तिल्दा मंडल में स्वच्छता अभियान
तिल्दा-नेवरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत तिल्दा मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वावधान में हुआ।
इस विशेष अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष आशा देवी उर्फ उमा देवी साहू, प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ दास जी साहू तथा मंडल अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अशोक कुमार यादव (यादव जी फ्यूल के मालिक) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक कुमार यादव ने किया और तिल्दा मंडल के प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने कहा —
“स्वच्छता अभियान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को गति देना हम सबका दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत मिल सके।”
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया। कार्यक्रम के अंत में श्याम निर्मलकर ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं, जितेंद्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की और कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने का कार्य करते हैं।”
Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
