PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मातृभावना का अपमान करने वालों के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विरोध दर्ज कराते हुए खरोरा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
दोनों संगठनों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञापन रायगढ़ निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, विजय राजपूत, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी के विरुद्ध सौंपा गया है।
आरोप है कि इन व्यक्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं।
संगठनों ने ज्ञापन में कहा है कि इन विद्वेषपूर्ण बयानों से प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, साथ ही सामाजिक सौहार्द्रता और शांति को गंभीर ठेस पहुँची है। इसे उन्होंने प्रदेश के माहौल को खराब करने की साजिश करार दिया है।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश साहू, खरोरा खंड अध्यक्ष आसकरण साहू, तथा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा और खंड अध्यक्ष राकेश सेन सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी और सेनानी मौजूद रहे।
संयुक्त रूप से उन्होंने कहा कि —
“छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
हम संविधान और कानून के दायरे में रहकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हैं।”
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि आरोपियों पर शीघ्र कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
