लखना और  सांकरा  मे प्लांट की जनसुनवाई मे दिखा मिला जुला विरोध और समर्थन

औद्योगिक

तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा समीपस्थ ग्राम पंचायत सांकरा और लखना में मां बेरीवाली स्पंज आयरन पावर प्लांट की पर्यावरण स्वीकृति जनसुनवाई का आयोजन रखा गया। जनसुनवाई में सांकरा और लखना सहित आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लिखित में सहमति जताई। लखना और सांकरा में प्लांट की जनसुनवाई में मिलाजुला विरोध और समर्थन देखने को मिला।

जहां सांकरा में उद्योग स्थापित होना है वही उसमे से कुछ हिस्सा लखना पंचायत का भी आयेगा । वही ग्राम सभा के अनुबोदन के साथ उद्योग को एनओसी भी मिल चुकी है वही लखना पंचायत के कुछ लोग द्वारा कम्पनी का विरोध किया गया व मौहाल को खराब होता देख सांकरा व आस पास के गावो के सैकड़ों लोगों ने लिखित में पारियावरण अधिकारी व एडीएम के समझ समर्थन दिया ।

वही समर्थन में आए दिनेश वर्मा, मनोहर निषाद,मनीष शुक्ला,प्रीतम बर्मा, पप्पू पाल,अभिषेक साहू समेत सैकड़ों लोगों ने कहा कुछ लोग द्वारा विरोध किया जा रहा था और उनकी बात रखने का उन्हे मौका नही मिला जिसके बाद उन्होंने लिखित में समर्थन पत्र अधिकारियों को दे दिया है । लोगो ने बताया कि उद्योग लगने से रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश या दूसरे गांव नही जाना पड़ेगा , वही सीएसआर मद से भी ग्राम विकास होगा ।

रोज़गार और क्षेत्र के विकास के लिए लोगों ने दिखाया उत्साह

कंपनी प्रबंधन द्वारा प्लांट की प्लानिंग ग्रामीणों के बीच रखी गई। इसमें स्थानीय कुशल अकुशल और प्रतिभावान युवाओं को उचित रोज़गार देने की बात कही गई। साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर द्वारा विकास कार्य करने की बात कही गई। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण की पूरी प्लानिंग बताई गई,जिससे ग्रामीण व क्षेत्रवासियों ने उत्साहित होकर लिखित में समर्थन दिया। इस जनसुनवाई में मुख्य रूप से क्षेत्रिय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश आर रावड़े व एडीएम देवेन्द्र पटेल,ग्रामीण एसपी कीर्तिमान राठौर,उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *