मेमर्स बालाजी उद्योग को फर्जी तरीके से एन  ओ सी देने की थाने मे शिकायत

औद्योगिक

ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

पूर्व सरपंच व संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।

तिल्दा-नेवरा। संयंत्र लगाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामीणों ने थाना परिसर मे बड़ा बवाल किया । उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए , संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है । मामला रायपुर जिला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र ग्राम अल्दा का है ‌। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन ग्राम अल्दा के महिला, पुरूष सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना पहूंचकर उद्योग स्थापित हेतु जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए दस्तावेज के छेड़खानी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है । ग्रामीणजन का आरोप है कि मेसर्स बालाजी स्पंज एवं पांवर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग स्थापना को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु तीन बार ग्राम सभा आहूत किया गया ,तीनों दफे ग्रामीणों ने एक ही स्वर में प्रस्ताव को खारिज करते हुए असहमति जताई ,ग्रामिणजनो का आरोप है पुर्व सरपंच व कुछ संलिप्त लोगों के द्वारा प्रस्ताव में छेड़खानी कर संबंधित उद्योग को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी दिया ,जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणजनो ने नाराजगी जताई , वहीं उन्होंने सैकड़ों की संख्या ‌मे तिल्दा-नेवरा थाना पहूंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है ।

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *