तिल्दा नेवरा: मुख्य मार्ग पर उत्पात मचाने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, नशे में वाहन चलाने पर जेल भेजा गया

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बेवजह उत्पात मचाकर लोक शांति भंग करने वाले एक ट्रक चालक को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी चालक द्वारा मुख्य मार्ग पर ट्रक को बीच सड़क में खड़ा कर यातायात बाधित किया जा रहा था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को ट्रक क्रमांक CG-15-DJ-3999 का चालक स्टेशन चौक तिल्दा के पास अपने वाहन को बेतरतीब ढंग से सड़क के बीच खड़ा कर उपद्रव मचाने लगा। पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम द्वारा जब उसे समझाइश दी गई, तो वह और अधिक उग्र हो गया तथा संज्ञेय अपराध करने पर उतारू हो गया।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने पर यह भी सामने आया कि वह नशे की हालत में भारी वाहन चला रहा था। इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पृथक से कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया गया है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया भी तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी का विवरण
नाम: डागेश्वर वर्मा
पिता: बोधन वर्मा
उम्र: 28 वर्ष
पता: जामगांव करगा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर उपद्रव, यातायात बाधा एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: Pnbcg News
स्थान: तिल्दा नेवरा

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “तिल्दा नेवरा: मुख्य मार्ग पर उत्पात मचाने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, नशे में वाहन चलाने पर जेल भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *