सफाई मित्रो का किया गया सम्मान,नगर पालिका सभापति रानी  सौरभ जैन की पहल

राजनीति

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

सफाई मित्रों का किया गया सम्मान कार्यक्रम, सभापति रानी सौरभ जैन की पहल।

नगरपालिका परिषद तिल्दा नेवरा के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सभापति श्रीमती रानी सौरभ जैन की सोच एवं परिकल्पना की आज तिल्दा नेवरा नगर मे खूब प्रसंशा हुई।हुआ यह कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बद्रीनारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा का जन्मदिन था।
सभापति रानी सौरभ जैन ने अनूठे ढंग से जन्मदिन मनाने की योजना बनाई।नगरपालिका के जितने भी सफाई मित्र भाई एवं बहनें हैं उनके साथ बैठकर स्वल्पाहार कर, उन्हें माला पहनाकर सभी को बरसात से बचने रैनकोट भेंट की और एक पेड़ माँ के नाम से, अपने घर में रोपने हेतु पेड़- पौधे भेंट किया गया।

यह सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।जिसकी आज नितांत आवश्यकता है। स्कूल के परिसर मे जन्मदिन और सफाई मित्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया।

इस कार्यक्रम मे पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदगण शाला स्टाफ, पार्टी कार्यकर्तागण एवं नगर के जितने भी गणमान्यजन उपस्थित थे सभी ने रानी सौरभ जैन के सामाजिक समरसता वाली सोच की तथा सफाई दीदियों एवं भाइयों को सम्मानित करने की भूरि- भूरि प्रसंशा की है।

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, कार्यक्रम के आयोजक सभापति श्रीमति रानी सौरभ जैन, सभापति ईश्वर यदु, गोपाल वर्मा, हीरा लाल धुरंधर,ने भी संबोधित किया। व कार्यक्रम की प्रशंसा कर रानी सौरभ जैन को बधाई दी।

पार्षद सतीश निषाद, सभापति संतोष यादव, सभापति विनोद नेताम, पार्षद दिनेश दीनू साहू , पार्षद जयेश पैकरा , पार्षद धर्मेंद्र डहरिया , किसान मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण विजय ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शहर सुखदेव वर्मा, शहर मंडल महामंत्री सौरभ जैन, देवकी बाघमार मंडल मंत्री बेबी गोस्वामी , युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रियंक सोनी , आनंद शर्मा, सुरेश लखवानी, डाक्टर लक्ष्मण साहू दीपक चौथवानी , छात्र नेता अनिल वर्मा , दिलहरन निषाद, सोनू पंजवानी , मनोज साहू आदित्य तिवारी , सागर पंजवानी डागेश्वर साहू रॉकी कमलानी नरेश जेठवानी , अंजू पाठक किरण वर्मा , अनीता सक्सेना विकाश वर्मा , संतोष साहू सुनील नायक सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *